Tuesday, June 16, 2020

रईस

माचिस 1 रुपए में आता है
लाइटर 10 रुपए में
मैं अब लाइटर खरीदता हूं
ये मेरे रईस होने की शुरुआत है

Friday, June 14, 2019

मनीष थापा के लिए

तुम कहो तो मर भी जाऊं मैं

मगर इक शर्त है

बस कफ़न के वास्ते

आंचल तुम्हारा चाहिए

****

निजात


क्यों ताउम्र सांस लेती हैं  

सबसे मासूम सिहरनें? 

सबसे अवांछित स्मृतियों पर  

क्यों नहीं लग जाती ज़ंग? 

जब भी लिखना चाहूं रंग 

उसी वर्जित गली में  

क्यों मुड़ जाता है मन? 

Tuesday, December 1, 2015

दुविधा

ऐसे महानुभावों की अति विनम्रता का क्या करें
जो खुद को जरूरत से ज्यादा आंक कर बैठे हुए हैं !!

Tuesday, October 26, 2010

अर्हता

"यार, शराब पीकर लोग ऊल-जलूल हरकतें क्यों करते हैं...हम तो अच्छी और रचनात्मक बातें करते हैं....
मुझे लगता है.... शराब पीने के लिए एक न्यूनतम बौद्धिक अर्हता होनी चाहिए.."

बेजोड़

"बुख़ार, बदन दर्द तो है लेकिन जोड़ों में दर्द नहीं है, इसलिए ये डेंगू नहीं होगा.."

"जोड़ों में दर्द तो आपको हो ही नहीं सकता, क्योंकि आप बेजोड़ हैं "

Back Again

जज़्बातों, ख़यालातों, हालातों, काग़ज़ातों,
सादर सहित, सविनय सहित, सपरिवार सहित,
कृपया करके,
मरे हुए मृतकों..