Wednesday, October 28, 2020

जनरेशन गैप

 शराब पीने के बाद

सार्वजनिक मंचों (सोशल मीडिया) पर

जो क्रिया या प्रतिक्रिया

मैं पूरे विश्वास के साथ दर्ज करता हूं

सुबह उठते ही

वो मुझे 

अनुचित

अन्यथा

 लगने लगती है

मेरी छवि के अनुशासन का

उल्लंघन लगने लगती है

शराब के असर

और उसके असर से मुक्ति के बीच

इतना बड़ा जनरेशन गैप है